n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर-39 थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। उसको सेक्टर-44 कट के पास से पकड़ा गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नौशाद उर्फ टोला के रूप में हुई है। वह मोरना इलाके का रहने वाला है।
पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसपर 10 मुकदमे दर्ज हैं।



