पांच एफडी का नहीं मिला कोई रिकॉर्ड

नवभारतटाइम्स.कॉम

पंचकूला नगर निगम के साथ बड़ा धोखा हुआ है। सेक्टर-11 की कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में नगर निगम की 16 एफडी थीं। इनमें से 5 एफडी का कोई रिकॉर्ड बैंक में नहीं मिला है। रकम हर बार रिन्यू हो रही थी, पर अधिकारियों ने कभी जांच नहीं की। अब एसीबी इस मामले की जांच करेगी।

panchkula municipal corporations 5 fds missing crores scam in kotak mahindra bank

र पंचकूला नगर निगम ने सेक्टर-11 की कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में अकाउंट खुलवाया था। नगर निगम की 16 एफडी इसी ब्रांच में थी। इन एफडी को एसबीआई बैंक से ट्रांसफर करवाया गया था। बताया जा रहा है कि 5 एफडी का बैंक में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। बैंक में एफडी की रकम हर बार रिन्यू हो रही थी, लेकिन कभी अधिकारियों ने उसकी जांच नहीं की। जब रकम वापस लेने के लिए पत्र लिखा गया तो यह खुलासा हुआ। अब इस पूरे मामले की परतें एसीबी द्वारा खोली जाएंगी। सरकारी विभागों के साथ आईडीएफसी व अन्य बैंकों में हुए फ्रॉड का खुलासा हुआ, तो अधिकारियों ने बैंक के अफसरोें को पत्र लिखकर एफडी वापस मांगी।