NBT न्यूज,पानीपत
पुलिस ने गोलगप्पे बेचने वाले की हत्या में मंगलवार की शाम को दो आरोपियों को सेक्टर-25 से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान डाबर कॉलोनी निवासी केशव और राजेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने फरार साथी गौरव के साथ मिलकर किशोर की हत्या करना कबूला।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि थाना किला में नंदकिशोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह मूलरूप से यूपी के जालौन जिले के गांव रायपुर का रहने वाले हैं। वह हाल में पानीपत में बबैल रोड पर भारत नगर में किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। उनका रिश्तेदार अश्विनी मूलरूप से यूपी के कानपुर जिले के गांव दौलतपुर का रहने वाला है। वह भी गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते थे। शनिवार शाम को उन्हें सूचना मिली कि अश्विनी को किसी ने चाकू मार दिया। उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर वह अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने अश्विनी की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर किया था। वह अश्वनी को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर जा रहे थे कि उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। नंदकिशोर की शिकायत पर हत्या की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते ही आरोपियों की पहचान व धरपकड़ की जिम्मेदारी सीआईए टू पुलिस टीम को सौंपी थी। पुलिस टीम ने आसपास व विभिन्न स्थानों पर 100 के करीब सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। पुलिस टीम र मंगलवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर कार्रवाई की।



