सालाना ऑडिट पर सेबी ने दी मंजूरी

नवभारत टाइम्स

बाजार नियामक सेबी ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के सदस्य भी रिसर्च एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स का सालाना ऑडिट कर सकेंगे। यह अधिकार पहले केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कंपनी सेक्रेटरीज के पास था।

sebi grants annual audit approval to cost accountants new step for investor protection

NBT रिपोर्ट, मुंबई: मार्केट रेगुलेटर सेबी ( SEBI ) ने बुधवार को 'इंस्टिट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' के सदस्यों को रिसर्च एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट अडवाइजर्स का सालाना ऑडिट करने की मंज़ूरी दे दी है। इससे पहले, सिर्फ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ICAI) और कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) के सदस्यों को ही इस तरह के ऑडिट करने की अनुमति थी। वहीं, सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने निवेशकों की सुरक्षा के लिए 'वेरिफाइड ऐप लेबल इनिशिएटिव' लॉन्च किया।