nNBT न्यूज, लखनऊ : महानगर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर टेंपो चालकों में हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान एक चालक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया।
निशातगंज निवासी विजय निशातगंज से अमीनाबाद टेंपो चलाते हैं। मंगलवार सुबह वह टेंपो लेकर अमीनाबाद जा रहे थे। इसी दौरान टेंपो खड़ा करने को लेकर चालक अनवर बिहारी अभद्रता करने लगा। आरोप है कि अनवर ने अपने 2 साथियों को बुला लिया। सभी ने मिलकर विजय पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में विजय के गले और हाथ में गंभीर चोटें आईं। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



