n NBT न्यूज, ग्रेनो : जिला न्यायालय ने हत्या के मामले में आरोपी दो आगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। घटना 2022 की है। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में साल 2022 में अतुल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में जेवर के जहांगीरपुर निवासी अनिल और संजय के खिलाफ ईकोटेक-3 कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। उस दौरान पुलिस ने दोनों सगे भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब केस की जांच कर रही पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दायर की गई। दोनों ने बहन के प्रेमी की हत्या की थी। इस केस की जिला न्यायालय में सुनाई हुई। न्यायालय ने दोनों पक्षों के वकीलों और गवाहों के बयान दर्ज किए। दोनों आरोपियों को दोषी पाते हुए जिला न्यायालय ने बुधवार को दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।



