‘जनता को जातीय चश्मे से नहीं देखा'

नवभारतटाइम्स.कॉम

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने जनता को जाति के चश्मे से नहीं देखा। उन्होंने बताया कि दलित, पिछड़े, यादव, मौर्य, कुशवाहा और थारू जनजाति के लोगों का पुनर्वास किया गया है। यह बात उन्होंने बहराइच के मिहींपुरवा में कही।

yogis claim did not see through caste lens provided rehabilitation to all sections

एनबीटी, बहराइच: पिछली सरकारों पर जातिगत राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज जिन परिवारों का पुनर्वास किया जा रहा है, उनमें दलित, पिछड़े, यादव, मौर्य, कुशवाहा व थारू जनजाति से जुड़े लोग भी हैं। हमने उन्हें जातीय चश्मे से नहीं देखा, क्योंकि वे हमारे लिए परिवार का हिस्सा हैं। लेकिन जो लोग सत्ता में आने पर केवल परिवार तक सीमित रह जाते हैं, उन्हें भरथापुर के मौर्य, यादव, दलित व पिछड़ी जातियों के लोग याद नहीं आ रहे थे। सीएम ने बुधवार को मिहींपुरवा तहसील के ग्राम पंचायत सेमरहना में आयोजित कार्यक्रम में भरथापुर गांव के 118 लाभार्थियों को 15-15 लाख रुपये पुनर्वास राशि, इसके अलावा कृषि भूमि व अन्य परिसंपत्तियों के समतुल्य 21.55 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बैंक खातों में ट्रांसफर की। 2025 में भरथापुर गांव के लोगों की नाव सरयू नदी में डूबने से 9 लोगों की मौत हो गई थी।