गलत दिशा में वाहन चलाने पर 6215 के काटे चालान

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव ट्रैफिक पुलिस ने मार्च में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान 6215 वाहनों के चालान काटे गए। 36 लाख 85 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने बताया कि नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई जारी है। यह नियम दूसरों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।

गलत दिशा में वाहन चलाने पर 6215 के काटे चालान

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

ट्रैफिक पुलिस की ओर से मार्च में रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ ड्राइव चलाया गया। इस दौरान जिले भर में 80 से अधिक पॉइंट्स पर वाहनों की जांच की गई। एक से 25 मार्च तक 6 हजार 215 वाहनों का चालान किया गया, जिसके एवज में 36 लाख 85 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने बताया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार ड्राइव चलाई जा रही है। इस दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक भी किया जाता है। रॉन्ग साइड ड्राइव न केवल वाहन चालक के लिए बल्कि दूसरे वाहन चालकों के लिए भी खतरनाक है। यह हादसों का कारण बनता है। लोगों को यह समझना होगा और खुद के साथ ही दूसरों की सुरक्षा के लिए वाहनों को चलाते समय नियमों का पालन करना होगा।