लेबनान में इस्राइल ने शुरू किया ज़मीनी ऑपरेशन

नवभारतटाइम्स.कॉम

इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज कर दिए हैं। इस्राइली सेना की 162वीं डिविजन को दक्षिणी लेबनान में तैनात किया गया है। यह जमीनी ऑपरेशन का संकेत है। लेबनान की सरकार इस्राइली हमलों के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत करेगी। लेबनान का आरोप है कि इस्राइल के हमलों में आम लोग मारे जा रहे हैं।

israels ground operation in lebanon intensified attacks on hezbollah lebanons complaint to the un

n एपी, बेरूत: इस्राइल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले तेज किए। जमीनी हमलों के लिए इस्राइल ने अपनी सेना की 162वीं डिविजन को दक्षिणी लेबनान में तैनात किया है। जमीन पर सेना उतारना इस बात का संकेत है कि ऑपरेशन का दायरा बढ़ने जा रहा है। लेबनान की सरकार ने कहा है कि हम इस्राइली हमलों के खिलाफ सुरक्षा परिषद में औपचारिक शिकायत करेंगे। लेबनान का आरोप है कि इस्राइल हमारे इलाके में लगातार हवाई और जमीनी हमले कर रहा है, जिससे आम लोग मारे जा रहे हैं।