अयोध्या में रामनवमी कार्यक्रम, फहराया गया धर्म ध् वजा

नवभारतटाइम्स.कॉम

अयोध्या में रामनवमी का पर्व शुरू हो गया है। राम मंदिर परिसर में धर्म ध्वजा फहराई गई है। रामनवमी पर रामलला के जन्म के समय सूर्य तिलक का विशेष आयोजन होगा। नवरात्र अष्टमी पर देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

grand ram navami celebration in ayodhya dharma dhwaj hoisted suryatilak of ramlala a special attraction

NBT न्यूज, अयोध्या: अयोध्या में नवरात्र की अष्टमी से राम मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। परकोटा स्थित सूर्य मंदिर पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धर्म ध्वज फहराया गया। इसके साथ ही परिसर के अन्य मंदिरों पर भी शुभ तिथियों में ध्वजारोहण कार्यक्रम जारी रहेगा, जो 2 अप्रैल को हनुमान जयंती तक चलेगा।

राम नवमी को लेकर पूरी अयोध्या सज-धज कर तैयार है। मंदिरों को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। राम जन्मभूमि मंदिर में दोपहर 12 बजे रामलला के जन्म के समय सूर्य की किरणों से ‘सूर्य तिलक’ का विशेष आयोजन होगा, जिसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। नवरात्र अष्टमी पर मां देवकाली समेत अलग-अलग देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने पूजन-अर्चन कर सुख-समृद्धि की कामना की। राम नवमी पर लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पूरे मेला क्षेत्र को जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।