नोएडा एयरपोर्ट की 'एक्सप्रेस' कनेक्टिविटी

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होगा। यह एयरपोर्ट देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट होगा जो 100 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित है। यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को भी एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा। नमो भारत और बुलेट ट्रेन की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।

noida airport inauguration on march 28 indias first airport on 100 meter wide expressway

Sunil.pandey2

@timesofindia.com

n ग्रेटर नोएडा : नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट चारों ओर से एक्सप्रेसवे से घिरा हुआ है। यह देश का पहला एक्सप्रेसवे होगा, जो 100 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे के किनारे है। यमुना और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से आप यहां पहुंच सकते हैं। जबकि, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेसवे बन रहे हैं। नमो भारत, बुलेट ट्रेन की सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। डीपीआर पर काम चल रहा है। नोएडा एयरपोर्ट जैसी कनेक्टिविटी देश के किसी एयरपोर्ट की नहीं होगी।

नोएडा एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। यह एयरपोर्ट अपने साथ कई विशेषता समेटे हुए है। खास बात यह है कि यह देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है जो 100 मीटर चौड़े एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित है। इस एक्सप्रेसवे से करीब 800 मीटर एलविटेड रोड के जरिये आप एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। वहीं, इसके चारों ओर एक्सप्रेसवे का जाल है। यमुना और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस से एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है। यमुना और पेरिफेरल एक्सप्रेस को जोड़ने के लिए इंटरचेंज बन रहा है। यह काम इसी साल पूरा हो जाएगा। इसके अलावा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे भी नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेंगे। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का काम तेजी से चल रहा है। करीब 31 किमी का यह एक्सप्रेसवे फरीदाबाद से शुरू हो रहा है। गौतम बुद्ध नगर जिले का काम पूरा हो गया है। हरियाणा की तरफ काम चल रहा है।

गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए काम जारी

गंगा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे के लिए जमीन खरीद का काम प्रगति पर है। यह लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के स्याना से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर 21वें किमी पर आकर मिलेगा। करीब 74 किमी लंबा यह लिंक एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। यही नहीं यमुना एक्सप्रेसवे से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस से जुड़ा है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे जुड़ा है। इसलिए दोनों एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी नोएडा एयरपोर्ट तक आसानी से हो रही है। यूपी के तमाम शहरों के लोग इसके जरिये पहुंच सकते हैं।