बच्चियों को दिया जरूरी सामान

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक, लखनऊ ने नवरात्र की अष्टमी पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान पन्ना लाल धर्मशाला में 31 कन्याओं का पूजन किया गया। वरिष्ठ सदस्य कंचन मेहरोत्रा ने कन्याओं को तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। उन्हें भोजन थाल, फ्रूटी, केला, पेंसिल, चिप्स, कॉपी और स्केच पेन जैसी जरूरी चीजें दक्षिणा के साथ दी गईं।

navratri ashtami bharat vikas parishad donates essential items to 31 girls

nNBT न्यूज, चौक : भारत विकास परिषद महिला शाखा चौक, लखनऊ ने गुरुवार को नवरात्र की अष्टमी पर पन्ना लाल धर्मशाला, बानवाली चौक में एक कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कन्याओं को श्रद्धा और भक्ति के साथ आवश्यक वस्तुओं को समर्पित करना था। शाखा की वरिष्ठ सदस्य कंचन मेहरोत्रा ने 31 कन्याओं को कुमकुम का तिलक लगाकर पूजन किया। इसके बाद उन्हें भोजन थाल, फ्रूटी, केला, पेंसिल, चिप्स, कॉपी, स्केच पेन आदि सामग्री दक्षिणा सहित भेंट की गई।