nNBT रिपोर्ट, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक (कार्यवाहक) डॉ. एए खान ने ऐशबाग पॉलिक्लिनिक को सामूहिक पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने यह घोषणा गुरुवार को पॉलिक्लिनिक के निरीक्षण के बाद की। वहां की सुविधाओं से वो खुश नजर आए। पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि पॉलिक्लीनिक में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं के निरीक्षण के बाद यह पुरस्कार दिया गया है।


