पशु हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

मेरठ के टीपी नगर में पुलिस ने पशु हत्या के आरोपी इमामुद्दीन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इमामुद्दीन पर कई थानों में करीब 24 मुकदमे दर्ज हैं। वह पशु चोरी की एक घटना में वांछित था। बुधवार रात चेकिंग के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे दबोच लिया।

animal killing accused arrested in encounter 24 cases registered

NBT न्यूज, मेरठ: टीपी नगर थाना पुलिस ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में घायल पशु हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश इमामुद्दीन टीपी नगर में हुई पशु चोरी की एक घटना में वांटेड चल रहा था। बुधवार देर रात चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।