सीज़फायर प्लान खारिज तो ट्रंप ने चेताया-‘जल्द सीरियस हो ईरान’

नवभारतटाइम्स.कॉम

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के सीज़फायर प्लान को खारिज कर दिया है। उन्होंने ईरान को जल्द बातचीत के लिए गंभीर होने की चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के नेता अजीब हैं और वे डील की भीख मांग रहे हैं।

trumps warning to iran ceasefire plan rejected get serious soon or else

n एपी, वॉशिंगटन/तेहरान

पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम पर प्रस्ताव खारिज होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ईरान पर भड़क गए। उन्होंने गुरुवार को कहा कि ईरान जल्द बातचीत पर सीरियस हो जाए। ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा कि ईरान से बातचीत करने वाले बहुत अलग और अजीब हैं। वे हमसे डील करने की भीख मांग रहे हैं, जो उन्हें करना भी चाहिए, क्योंकि वे मिलिट्री तौर पर पूरी तरह खत्म हो चुके हैं, और उनके वापस आने का कोई चांस नहीं है; फिर भी वे सबके सामने कहते हैं कि वे सिर्फ हमारे प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। गलत!!! उन्हें जल्द सीरियस हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया, तो फिर पीछे हटने का कोई रास्ता नहीं होगा, और यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा।

ट्रंप ने ईरान से मिले गिफ्ट का खुलासा करते हुए कहा कि ईरान ने बातचीत में भरोसा दिखाने के लिए होर्मुज़ से 8 बड़े तेल टैंकरों को गुजरने दिया। बाद में किसी बात पर माफी जताते हुए दो और टैंकर भेजे।