NBT रिपोर्ट, मुरादाबाद: मुरादाबाद के चर्चित कुशांक गुप्ता हत्याकांड में अदालत ने मूंढापांडे के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और हिस्ट्रीशीटर ललित कौशिक समेत उसके दो साथियों को गैंगस्टर ऐक्ट में दोषी करार देते हुए तीनों को 8-8 साल की कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला एडीजे-5 विशेष न्यायाधीश रेशमा चौधरी की अदालत ने सुनाया। दोषियों में ललित कौशिक, खुशवंत सिंह उर्फ भीम और शार्प शूटर केशव शरण शर्मा शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, केशव शरण शर्मा पहले भी आहूजा ग्रुप के एमडी मनोज आहूजा की सुपारी लेने के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। मुख्य आरोपी ललित कौशिक कई गंभीर मामलों में पहले से बलरामपुर जेल में बंद है, जबकि खुशवंत सिंह मुरादाबाद जेल में था।


