स्विपिंग मशीन संचालक की लापरवाही, विडियो वायरल

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सफाई मशीन सड़क की धूल हटाने के बजाय हवा में घूमती दिख रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मैकेनिकल सफाई सिर्फ दिखावा है। नॉर्थ इंडिया डिवेलपर्स एजेंसी पर काम में लापरवाही का आरोप है। युवा क्रांति सेना ने सीईओ से जांच और एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है।

sweeping machines negligent play in noida cleaning in the air instead of dust video goes viral

n NBT न्यूज, नोएडा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल एक विडियो ने शहर की मैकेनिकल सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विडियो में सफाई मशीन सड़क की धूल-मिट्टी हटाने के बजाय हवा में स्विपिंग करती दिख रही है। विडियो सेक्टर-62 का बताया जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि मैकेनिकल सफाई केवल दिखावा बनकर रह गई है। नॉर्थ इंडिया डिवेलपर्स एजेंसी द्वारा कराए जा रहे इस काम में मशीनें अक्सर सिर्फ दूरी पूरी करने और भुगतान के लिए चलाई जाती हैं, जबकि सड़कों पर कचरा ज्यों का त्यों पड़ा रहता है। इससे पहले भी एजेंसी की कार्यप्रणाली को लेकर कई शिकायतें आ चुकी हैं। युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने इसे जनता के पैसे के साथ धोखा बताते हुए नोएडा प्राधिकरण के सीईओ से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने एजेंसी पर आर्थिक दंड लगाने और बार-बार शिकायतों को देखते हुए उसे ब्लैकलिस्ट करने की भी मांग की। साथ ही संबंधित अधिकारियों की भूमिका की जांच कर जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। अन्यथा सफाई व्यवस्था पर उठते सवाल और गहरा सकते हैं।