PIR के साथ-साथ IRDAI ' बीमा सुगम ' प्लैटफॉर्म भी विकसित कर रहा है।
PIR में बीमा पॉलिसी लेने से लेकर क्लेम और शिकायतों तक का सारा डेटा एक डिजिटल प्लैटफॉर्म पर होगा।
'बीमा सुगम' के जरिए ग्राहक ऑनलाइन पॉलिसी की तुलना कर सकेंगे।
अपनी पॉलिसियों को ऑनलाइन मैनेज कर सकेंगे।
क्लेम सेटलमेंट की प्रक्रिया तेज होगी, कंपनियों के बीच पॉलिसी पोर्ट करना आसान होगा।
डेटा पूरी तरह सुरक्षित होगा, ग्राहक की सहमति के बाद ही एक्सेस किया जा सकेगा।



