गोशाला में बाबा की हत्या, सेवादार गिरफ्तार

नवभारतटाइम्स.कॉम

जींद के दनौदा कलां गौशाला में एक सेवादार ने गूंगे-बहरे बाबा सतबीर की ईंटें मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी सतपाल फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना बुधवार की रात हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

deaf mute baba brutally murdered by brick in jind gaushala caretaker arrested

NBT न्यूज, जींद

ॉगांव दनौदा कलां गऊशाला में रह रहे गूंगे, बहरे बाबा की बुधवार की रात एक सेवादार ने ईंटें मार कर निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। गोशाला प्रबंधन कमिटी के सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गांव दनौदा कलां गौशाला के अन्न क्षेत्र में बाबा सतबीर पिछले काफी वर्षों से रह रहे थे, जो गूंगे और बहरे थे। बाबा गोशाला में गायों की देखरेख भी करते थे। बुधवार की देर रात बाबा सतबीर की कभार गोशाला में सेवा करने वाले सतपाल से कहासुनी हो गई। आरोप है कि सतपाल ने बाबा सतबीर पर ईंटों से वार कर दिए। बाबा सतबीर ने बचने के लिए संघर्ष भी किया लेकिन ईंटों से ज्यादा वार किए जाने तथा खून ज्यादा निकलने के कारण बाबा सतबीर की मौत हो गई। घटना का उस समय पता चला जब दूसरा सेवादार गोशाला में पहुंचा और बाबा सतबीर को खून से लथपथ देखा।

आरोपी सतपाल भी ईंट के साथ वहीं घूम रहा था। सूचना पाकर जब तक पुलिस तथा गोशाला प्रबंधन समिति के सदस्य मौके पर पहुंचते तब तक आरोपित फरार हो चुका था। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोशाला कमेटी के सचिव ओमप्रकाश की शिकायत पर आरोपी सतपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी सतपाल को गिरफ्तार कर लिया है।