प्रतिदिन लेट हो रही DMU ने बढ़ाई यात्रियों की टेंशन

नवभारतटाइम्स.कॉम

दिल्ली से रेवाड़ी जाने वाली डीएमयू ट्रेनें हर दिन देरी से चल रही हैं। गुरुवार को भी चारों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट रहीं। यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। डेली पैसेंजर एसोसिएशन ने रेलवे में शिकायत दर्ज कराई है। बुधवार को रूट पर मेंटिनेंस कार्य के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ था।

dmu train delays frustrate passengers complaint filed with railways

n NBT न्यूज, गुड़गांव: दिल्ली से गुड़गांव होते हुए रेवाड़ी जाने वाली DMU ट्रेनों की लेटलतीफी अब रोज की कहानी बन चुकी है, लेकिन इस बार यात्रियों का गुस्सा खुलकर सामने आ रहा है। गुरुवार को भी चारों ट्रेनें अपने समय से काफी लेट रहीं।

गाड़ी संख्या 74001 करीब 3 घंटे लेट रही, 74002 दो घंटे देरी से पहुंची, जबकि 74003 और 74004 भी तय समय से काफी देरी से पहुंचीं। डेली पैसेंजर असोसिएशन के महासचिव बालकृष्ण अमरसरिया ने रेलवे में शिकायत दर्ज कराई है। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को 74003 के रूट पर मेंटिनेंस कार्य हुआ, जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ।