वित्त मंत्रालय ने कहा, FY25 में हेल्थ बीमा प्रीमियम 9% बढ़ा

नवभारत टाइम्स

हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर में शानदार ग्रोथ देखी गई है। वित्त वर्ष 2024-25 में हेल्थ बीमा प्रीमियम 9% बढ़कर 1.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया। यह वृद्धि बीमा के प्रति बढ़ती जागरूकता और वित्तीय सुरक्षा की मांग को दर्शाती है।

health insurance premium increased by 9 in fy25 finance ministry explains reason

NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली : हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर तेजी से तरक्की कर रहा है और वित्त वर्ष 2024-25 में लगभग 9% की ग्रोथ रेट के साथ टोटल हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम 1.2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा। फाइनैंस मिनिस्ट्री ने गुरुवार को कहा कि इस ग्रोथ से पता चल रहा है कि बीमा के बारे में जागरूकता बढ़ी है, हेल्थकेयर फाइनैंसिंग आसान हुई है और इलाज के खर्चों से निपटने के लिए वित्तीय सुरक्षा के उपायों की मांग बढ़ रही है।

मंत्रालय ने कहा कि पॉलिसीधारकों को जरूरी सपोर्ट देने के लिए बीमा नियामक IRDAI ने कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम की प्रोसेसिंग के लिए समयसीमा तय की हैं। IRDAI ने कैशलेस प्री-ऑथराइजेशन की मंजूरी एक घंटे के भीतर और फाइनल ऑथराइजेशन की मंजूरी 3 घंटे के भीतर करने की समय सीमा रखी है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसी टाइमलाइन तय करने का उद्देश्य देरी घटाना और यह पक्का करना है कि मरीजों को समय से इलाज मिले।