क्या यह बेयर मार्केट है?

नवभारतटाइम्स.कॉम

शेयर बाजार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स अपने उच्चतम स्तर से लगभग 13 प्रतिशत नीचे आ गया है। इसे एक सामान्य सुधार चरण माना जा रहा है। विश्लेषकों का कहना है कि यह वैश्विक अनिश्चितता, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का नतीजा है। हालांकि, इसे मंदी वाला बाजार नहीं कहा जा रहा है।

is the sensex in a bear market know experts opinions

चॉइस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट हितेश टेलर ने NBT से कहा, ' सेंसेक्स अपने शिखर से करीब 13% नीचे है। टेक्निकली यह करेक्शन फेज में आ चुका है। यह वैश्विक स्तर पर रिस्क से बचने के रुझान, कच्चा तेल के ज्यादा दाम और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली का असर है।' वहीं, वेंचुरा के रिसर्च हेड विनीत बोलिंजकर ने NBT से कहा, 'सेंसेक्स 85978 के अपने ऑल-टाइम पीक से 12-13% नीचे आ चुका है। इसे टेक्स्ट बुक करेक्शन कह सकते हैं। मंदी वाला बाजार नहीं कह सकते।'