JIO वेंचर ने शुरू किया कारोबार

Contributed byवि|नवभारतटाइम्स.कॉम

जियो फाइनैंशल सर्विसेज और एलियांज ग्रुप का संयुक्त उद्यम एलियांज जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड अब भारत में काम कर रहा है। कंपनी को बीमा नियामक आईआरडीएआई से मंजूरी मिल गई है। यह रीइंश्योरेंस का काम शुरू करेगा। यह भारत में बीमा कंपनियों के लिए बीमा प्रदान करेगा। यह कदम भारतीय बीमा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है।

jio venture starts reinsurance business allianz jio reinsurance gets legal approval

वि, नई दिल्ली: जियो फाइनैंशल सर्विसेज लिमिटेड (JFSL) और एलियांज ग्रुप ने गुरुवार को एलान किया कि उनके जॉइंट वेंचर एलियांज जियो रीइंश्योरेंस लिमिटेड ने भारत में कामकाज शुरू कर दिया है। इसे अब भारत में रीइंश्योरेंस (बीमा कंपनियों का बीमा) करने की कानूनी मंजूरी मिल गई है। बीमा नियामक IRDAI से 12 मार्च को मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने अपना काम शुरू कर दिया।