NBT न्यूज,करनाल : करनाल के घरौड़ा क्षेत्र में जमीनी विवाद में गुरुवार को दो लोगों की मौत हो गई। दोनों पक्ष के लोग गुरुवार को खेत पर कब्जा करने के लिए गए थे। इस दौरान एक एक्ष ने फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फायरिंग होते ही दोनों पक्षों में जमकर लाठी- डंडे चले। जिसमें 10-12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 3 की हालत सीरियस बनी हुई है। इलाज के दौरान एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वारदात में दूसरे पक्ष के लोगों ने एक व्यक्ति के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी घरौंडा और सीआईए टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है



