रूस में करनाल के युवक की मौत, वर्क वीजा लेकर गया था विदेश

नवभारतटाइम्स.कॉम

करनाल के चौरा गांव के अनुज की रूस में गोली लगने से मौत हो गई। वह वर्क वीजा पर विदेश गया था। परिजनों का आरोप है कि उसे जबरन सेना में भर्ती किया गया। 10 महीने बाद उसका शव गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार नम आंखों से किया गया। अनुज परिवार का इकलौता कमाने वाला था।

रूस में करनाल के युवक की मौत, वर्क वीजा लेकर गया था विदेश

NBT न्यूज,करनाल : रूस की सेना में गोली लगने से करनाल जिले के युवक की मौत हो गई। मौत के 10 महीने बाद जवान का पार्थिव शरीर चौरा गांव में पहुंचा। परिजनों का आरोप है कि युवक वर्क वीजा पर विदेश गया था। उसे जबरन सेना में भर्ती कर दिया गया। लंबे समय तक संपर्क न होने के बाद अब शव घर पहुंचा तो परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में अंतिम संस्कार किया गया।

चौरा गांव निवासी अनुज के परिजनों ने गुरुवार को बताया कि करीब 10 महीने पहले वर्क वीजा पर अनुज रूस गए थे। वहां शुरुआती दो महीने उन्होंने एक स्टोर पर काम किया। इसके बाद किसी एजेंट ने उन्हें बहला-फुसलाकर जबरन रूसी आर्मी में भर्ती करवा दिया। करीब 6 महीने से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। बाद में सूचना मिली कि उसकी छाती में गोली लगने से मौत हो गई है।

परिवार ने औपचारिकताएं पूरी कर शव को भारत मंगवाया। बुधवार की रात करीब एक बजे शव दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जहां से परिजन उसे गांव लेकर आए। गांव में नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया।

अनुज के दोस्त योगेश कुमार ने बताया कि उसकी आखिरी बार बातचीत अहोई अष्टमी के दिन हुई थी। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। अनुज के सपने थे कि वह विदेश जाकर घर की आर्थिक स्थिति सुधारे। परिजनों ने बताया कि शव को वापस मंगवाने में भारी खर्च आया है, जो उनके लिए कर्ज बन गया है। अनुज ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। परिवार में माता-पिता, एक छोटा भाई और दो बहनें हैं।

परिजनों ने बताया कि अनुज परिवार की आर्थिक हालत सुधारने के लिए विदेश गया था। वर्क वीजा पर जाकर उन्होंने पहले स्टोर में काम किया। फिर किस ी ने बहालाफुसला कर और ज्यादा पैसे का लालच देकर सेना में भर्ती कराया।