दिसंबर तक कहां जाएगा निफ्टी?

नवभारतटाइम्स.कॉम

एमके ग्लोबल ने भारतीय शेयर बाजार के लिए एक बड़ा लक्ष्य तय किया है। उनका अनुमान है कि इस साल दिसंबर तक निफ्टी 29000 अंक तक पहुंच सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपया 96 के स्तर तक जा सकता है। यदि युद्ध लंबा नहीं चला तो भारत की खपत आधारित रिकवरी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

nifty above 29000 by december mk global explains why

एमके ग्लोबल ने कहा, 'डॉलर के मुकाबले रुपया 96 की ओर जाता दिख रहा है। तमाम बातों के बावजूद हम इस साल दिसंबर तक निफ्टी के लिए 29000 पॉइंट्स का टारगेट बनाए हुए हैं। युद्ध देर तक न चले तो इंडिया की कंजम्पशन आधारित रिकवरी पर आंच नहीं आएगी।'