केमिकल टैंक मेैं उतरे दोे मज़दूरों की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

पानीपत के जलालपुर रोड स्थित मयूर टेक्सटाइल फैक्ट्री में एक बड़ा हादसा हुआ। केमिकल टैंक की सफाई के लिए उतरे दो चचेरे भाईयों की जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई। परिजनों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बिना सुरक्षा उपकरणों के मजदूरों को टैंक में उतारा गया था।

panipat two cousins died due to suffocation after entering chemical tank factory owner accused of negligence

NBT न्यूज, पानीपत : पानीपत जिले के जलालपुर रोड स्थित मयूर टेक्सटाइल फैक्ट्री में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां केमिकल टैंक की सफाई करने उतरे दो मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मरने वाले दोनों मजदूर आपस में चचेरे भाई थे। परिजनों और अन्य श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है कि बिना किसी सेफ्टी किट के उन्हें जहरीली गैस से भरे टैंक में उतारा गया। हादसा उस समय हुआ जब फैक्ट्री के केमिकल टैंक की सफाई की जा रही थी। जैसे ही दोनों भाई टैंक के अंदर दाखिल हुए, वहां बनी अत्यधिक जहरीली गैस के कारण उनका दम घुटने लगा। कुछ ही मिनटों में दोनों बेहोश हो गए। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।