किन सेक्टरों पर लगाएं दांव?

नवभारतटाइम्स.कॉम

निवेश के लिए डिफेंसिव सेक्टरों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। पावर, यूटिलिटीज, फार्मा, हेल्थकेयर, एफएमसीजी, सरकारी बैंक, डिफेंस और कैपिटल गुड्स अच्छे विकल्प हैं। रुपया कमजोर रहने पर फार्मा एक्सपोर्ट में अच्छी संभावना है। रिन्यूएबल एनर्जी सहित पावर सेक्टर भी आकर्षक दिख रहा है। अच्छी असेट क्वॉलिटी के चलते बैंकिंग सेक्टर मजबूत है।

which sectors to bet on experts opinion focus on defense pharma fmcg and banking

वेंचुरा के रिसर्च हेड बोलिंजकर ने डिफेंसिव सेक्टरों पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा, 'पावर एंड यूटिलिटीज के अलावा फार्मा और हेल्थकेयर क्लासिक डिफेंसिव सेक्टर हैं। देश में डिमांड बढ़िया रहने वाली है और रुपया कमजोर रहे तो फार्मा एक्सपोर्ट में अच्छी संभावना है। RBI के रेट कट्स के बाद रूरल रिकवरी को देखते हुए FMCG अच्छा दांव है। वैल्यूएशन काफी घटने, कर्ज वितरण अच्छा बने रहने और कम NPA के चलते सरकारी बैंक आकर्षक दिख रहे हैं। सरकारी खर्च को देखते हुए डिफेंस और कैपिटल गुड्स भी अच्छे हैं।'

चॉइस ब्रोकिंग के हितेश टेलर ने भी अनिश्चितता के बीच FMCG को अच्छा डिफेंसिव दांव और स्वदेशी पर जोर को देखते हुए डिफेंस सेक्टर को आकर्षक बताया। उन्होंने कहा, 'अच्छी एक्सपोर्ट डिमांड, मार्जिन में सुधार के बीच ग्लोबल जेनेरिक्स में बढ़ते अवसरों के चलते फार्मा पर फोकस बना रहेगा। अच्छी असेट क्वॉलिटी के चलते बैंकिंग सेक्टर मजबूत है। रिन्यूएबल एनर्जी सहित पावर सेक्टर आकर्षक दिख रहा है।'