n NBT न्यूज, गाजियाबाद
नवरात्र के अंतिम दिन शुक्रवार को अधिष्ठात्री देवी मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना हुई। श्रद्धालुओं ने उनसे सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की कृपा की। श्रद्धालुओं ने कंजकों, छोटी कन्याओं को घर बुलाकर भोजन कराने के बाद उन्हें उपहार, दक्षिणा आदि भेंट की। प्राचीन देवी मंदिर द्वारका पुरी दिल्ली गेट, ऐतिहासिक श्री दूधेश्वरनाथ मठ मंदिर, मां वैष्णो मंदिर गोल मार्केट, श्री मननधाम मंदिर मेरठ रोड, श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन मकरेडा, स्वयंभू शिव मंदिर, प्राचीन देवी मंदिर डासना, श्री सनातन धर्म मंदिर सेक्टर-10 राजनगर, श्री विश्वनाथ मंदिर सेक्टर-14 राजनगर समेत सभी देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहीं।



