पीटीआई, नई दिल्ली : मेटा (Meta) की कंपनी वट्सऐप ने शुक्रवार को iPhone यूजर्स के लिए कई शानदार फीचर्स का ऐलान किया है। अब Apple यूजर्स एक ही फोन पर एक साथ दो अकाउंट चला सकेंगे। इसके साथ ही फोटो एडिटिंग और मैसेज लिखने के लिए नए AI टूल्स भी पेश किए गए हैं। 'दो अकाउंट, एक फोन' वाला यह फीचर पहले सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही था। अब इसे iOS यानी iPhone के लिए भी रोल आउट किया जा रहा है। कंपनी ने बताया कि इस अपडेट के बाद यूजर्स को अपने पर्सनल और ऑफिस के काम के लिए दो अलग-अलग फोन रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप के नीचे की तरफ दिखने वाले प्रोफाइल पिक्चर से आप पहचान पाएंगे कि अभी कौन सा अकाउंट खुला है।



