3 PSU बैंकों पर RBI का जुर्माना

नवभारतटाइम्स.कॉम

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों का उल्लंघन करने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर जुर्माना लगाया है। फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स पर भी पेनल्टी लगाई गई है। यह कार्रवाई बैंकों द्वारा निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन न करने के कारण हुई है। जुर्माने की राशि अलग-अलग बैंकों के लिए भिन्न है।

rbis heavy fine on 3 psu banks union bank bank of india central bank fined crores

पीटीआई, मुंबई: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नियमों का पालन न करने पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया , बैंक ऑफ इंडिया , सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और फिनटेक कंपनी पाइन लैब्स (Pine Labs) पर भारी जुर्माना लगाया है। 95.40 लाख रुपये का जुर्माना यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक पर 63.60 लाख रुपये, बैंक ऑफ इंडिया पर 58.50 लाख रुपये और पाइन लैब्स पर 3.10 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है।