युद्ध बढ़ने की आशंका, तेल ने फिर बिगाड़ा बाज़ार का खेल

नवभारत टाइम्स

दुनिया भर में युद्ध की आशंका और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से शेयर बाज़ार में बड़ी गिरावट आई है। शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी 2% से अधिक गिरे। रुपये में भी गिरावट देखी गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनैंस, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भारी नुकसान हुआ।

युद्ध बढ़ने की आशंका, तेल ने फिर बिगाड़ा बाज़ार का खेल
(फोटो- नवभारत टाइम्स)

NBT रिपोर्ट, मुंबई: दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल की वजह से शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी 2% से ज्यादा लुढ़क गए। इस गिरावट की कई बड़ी वजहें रहीं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल (Brent Crude) 1.72% बढ़कर 109.9 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। रुपया गिरकर अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है और विदेशी निवेशक लगातार बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,690.23 पॉइंट (2.25%) गिरकर 73,583.22 पर बंद हुआ। वहीं, NSE का निफ्टी भी 486.85 पॉइंट (2.09%) फिसलकर 22,819.60 पर बंद हुआ। छुट्टियों की वजह से छोटे रहे इस कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों को करीब 1.27% का नुकसान हुआ है।

सेंसेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज को सबसे ज्यादा 4.55% का नुकसान हुआ। इसके अलावा इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनैंस, SBI और HDFC बैंक के शेयरों में भी बड़ी गिरावट रही।