1 अप्रैल को मनाएंगे काला दिन

नवभारतटाइम्स.कॉम

देश के बड़े ट्रेड यूनियनों ने सरकार के चार नए लेबर कोड का विरोध करने का फैसला किया है। यूनियनों ने ऐलान किया है कि वे 1 अप्रैल को पूरे देश में काला दिन मनाएंगे। इसी दिन सरकार लेबर कोड लागू करने के लिए केंद्रीय नियमों की अधिसूचना जारी करेगी। यह विरोध सरकार के इस फैसले के खिलाफ है।

trade unions black day on april 1 nationwide protest announced against four new labor codes

पीटीआई, नई दिल्ली: देश के प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने सरकार के चार नए लेबर कोड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वे 1 अप्रैल को पूरे देश में काला दिन के रूप में मनाएंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। केंद्र सरकार ने इसी दिन लेबर कोड को लागू करने के लिए केंद्रीय नियमों की अधिसूचना जारी करने का फैसला किया है।