रैली के लिए BJP ने झोंकी ताकत

नवभारतटाइम्स.कॉम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट परिसर में होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी ने दो लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा है। मंत्री, सांसद, विधायक और पदाधिकारी लोगों को रैली तक लाने के लिए जुटे हैं। एक हजार बसें लगाने का दावा किया गया है।

pm modis rally in noida bjp puts in full force target to gather 2 lakh people

nNBT रिपोर्ट, ग्रेटर नोएडा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट परिसर में शनिवार को होने वाली रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी संगठन ने भीड़ जुटाने को लेकर विशेष रणनीति बनाई और उस पर काम किया। मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के पदाधिकारी आमजन को रैली तक लाने के लिए जुटे हैं। लोगों को रैली तक लाने के लिए एक हजार बसें लगाने का दावा किया गया है। पीएम मोदी की रैली को यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुरुआत माना जा रहा है। इसलिए भाजपा इस रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी है। दो लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। जनपद के सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक धीरेंद्र सिंह, पंकज सिंह, तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा आदि ने अपने-अपने एरिया में बैठकें करके लोगों को रैली का न्योता दिया। एक-एक दिन में दर्जनभर कार्यक्रम किए।