मुरादाबाद जिले के मैनाठेर में 15 साल पहले हुए बवाल में तत्कालीन एसएसपी/डीआईजी अशोक कुमार पर जानलेवा हमला करने के 16 आरोपियों को कृष्ण कुमार की अदालत ने अदालत ने शनिवार को उम्रकैद की सजा सुनाई। 23 मार्च को अदालत ने सभी 16 आरोपियों को दोषी ठहराया था। 27 मार्च शुक्रवार को सजा सुनाने का ऐलान किया था, लेकिन रामनवमी के अवकाश के चलते 28 मार्च शनिवार को सजा सुनाई गई। पुलिस के मुताबिक घटना 6 जुलाई 2011 को मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के असालतनगर बघा गांव में तब हुई थी जब पुलिस एक आरोपी की तलाश में दबिश देने पहुंची थी। दबिश के दौरान धार्मिक पुस्तक के अपमान का आरोप लगाकर भीड़ हिंसक हो गई थी। भीड़ ने तीन जगह जाम लगाकर मैनाठेर थाने और डींगरपुर पुलिस चौकी में आग लगा दी थी। तत्कालीन SSP /DIG अशोक कुमार और DM राजशेखर को भीड़ ने घेर लिया था। DM पर आरोप था कि वह DIG को छोड़कर भाग गए थे। भीड़ ने DIG पर हमला कर पिस्टल छीन ली थी। गंभीर घायल DIG का एम्स में इलाज चला था। आईजी के पीआरओ रवि कुमार की शिकायत पर 33 नामजद और करीब 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR लिखाई गई थी।


