सीवर का काम शुरू, बंद रहेगा रास्ता

नवभारतटाइम्स.कॉम

पटौदी चौक से सिविल अस्पताल तक सीवर लाइन का काम शुरू हो गया है। इस कारण 30 मार्च की रात 10 बजे से 31 मार्च की सुबह 6 बजे तक यह रास्ता बंद रहेगा। आपातकालीन वाहनों को छूट मिलेगी। अन्य वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। यह व्यवस्था सीवर लाइन की सफाई पूरी होने तक जारी रहेगी।

sewer line work starts from pataudi chowk to civil hospital road to remain closed at night till march 30

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: नगर निगम की ओर से पटौदी चौक से सिविल अस्पताल तक सीवर लाइन सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इस कारण 30 मार्च तक रात 10 बजे से यह रास्ता बंद रहेगा। 31 मार्च सुबह 6 बजे तक इस रास्ते पर आवाजाही नहीं हो सकेगी। हालांकि ऐम्बुलेंस व इमरजेंसी वाहनों को निकलने की अनुमति रहेगी। जो वाहन चालक पटौदी चौक से सिविल अस्पताल की ओर जाना चाहते हैं, वह सभी पटौदी चौक से न्यू कॉलोनी मोड़ सड़क मार्ग या कादीपुर चौक जाने वाले सड़क मार्ग का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा बसई की ओर से आने वाले वाहन चालक सिविल अस्पताल तक आ सकते हैं।