कई ट्रेनों का रूट बदला

नवभारतटाइम्स.कॉम

जयपुर मंडल के दौसा स्टेशन पर 4 अप्रैल को प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इस कारण कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। गुड़गांव और रेवाड़ी से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। ट्रेन संख्या 12915 साबरमती दिल्ली जंक्शन फुलेरा और रींगस होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी। रींगस जंक्शन, नीमका थाना और नारनौल में ठहराव होगा।

route of several trains changed due to pre non interlocking work in jaipur division passengers to face inconvenience

n NBT न्यूज, गुड़गांव : जयपुर मंडल के दौसा स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग काम के चलते 4 अप्रैल को कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। इसका असर गुड़गांव और रेवाड़ी रूट से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। ट्रेन संख्या 12915 साबरमती दिल्ली जंक्शन अब अपने पुराने रूट राजस्थान के फालना, जयपुर, अलवर की जगह फुलेरा और रींगस होते हुए रेवाड़ी पहुंचेगी। इस दौरान रींगस जंक्शन, नीमका थाना और नारनौल में ठहराव रहेगा।