NBT रिपोर्ट, पटौदी
गांव लोहचबका के पास सड़क हादसे में तीन महीने के मासूम बच्चे की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ, जब सड़क पर अचानक आए एक पशु को बचाने के प्रयास में महिला ने कार से नियंत्रण खो दिया। कार पेड़ से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, रोहतक की पूजा शुक्रवार को अपनी बहन के साथ अपनी कार में मायके रेवाड़ी जा रही थीं। कार पूजा ड्राइव कर रही थीं, जबकि उनकी बहन गोद में पूजा के तीन माह के बेटे युगराज को लेकर बैठी थी। बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी कार गांव लोहचबका के पास पहुंची, अचानक सड़क पर एक पशु सामने आ गया। पशु को बचाने की कोशिश में पूजा ने कार को मोड़ा, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में गोद में बैठे युगराज को गंभीर चोटें आईं।


