4 को लोग बताएंगे, कैसे साफ हो शहर

नवभारतटाइम्स.कॉम

शहर को साफ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। 4 अप्रैल को HIPA में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में आम लोग अपने इलाकों की स्वच्छता और निर्माण मलबा प्रबंधन से जुड़ी समस्याओं पर अपने सुझाव अधिकारियों को देंगे। यह संवाद शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में एक नई पहल है।

public discussion on city cleanliness on april 4 people to gather at hipa

n NBT न्यूज, गुड़गांव: शहर में स्वच्छता व्यवस्था और निर्माण मलबा प्रबंधन को बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल की जा रही है। हरियाणा इंस्टिट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (HIPA) ने लोगों को संवाद के लिए आमंत्रित किया है। 4 अप्रैल को HIPA में बैठक में लोग अपने क्षेत्र की समस्याएं और सुझाव अधिकारियों के सामने रखेंगे। लोग बताएंगे कि शहर कैसे साफ होगा। बैठक के दौरान लोग कचरा प्रबंधन, मलबा निपटान, रीसाइक्लिंग, सड़कों और खाली प्लॉट्स में फैले कचरे जैसी समस्याओं पर सुझाव देंगे।