NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
घर बनाने या व्यावसायिक निवेश का प्लान बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार के आदेश पर नए कलेक्टर रेट (सर्कल रेट) की तैयारी कर ली है। नए रेट में जो बदलाव हुए हैं, उसमें 15 से 75 फीसदी तक बढ़ोतरी हो जाएगी। अमनपुरा, अमर कॉलोनी और गांधी नगर के कलेक्टर रेट में कोई बदलाव नहीं है। कलेक्टर रेट 2026-27 के लिए प्रस्तावित दरों को सार्वजनिक कर दिया गया है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि दरें एक अप्रैल से लागू की जानी हैं।
सदर बाजार से भूतेश्वर मंदिर के एरिया में व्यावसायिक दरों में सबसे अधिक 75% वृद्धि प्रस्तावित है। छावनी हिदायतपुर आवासीय दरों में 75% की बढ़ोतरी है। अशोक विहार में व्यावसायिक दरों में 75% वृद्धि प्रस्तावित है। आवासीय दरों में 15% वृद्धि हो सकती है।



