SSP ने 75 पुलिस वालों को किया लाइन हाज़िर

नवभारतटाइम्स.कॉम

सहारनपुर के एसएसपी अभिनंदन सिंह ने 75 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। यह कार्रवाई लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों और उनके कार्यों की समीक्षा के बाद हुई है। जनता के प्रति कुछ पुलिसकर्मियों के व्यवहार को भी इस कदम का कारण बताया गया है।

saharanpur ssps big action 75 policemen line hazir stir in department

NBT न्यूज, सहारनपुर एसएसपी अभिनंदन सिंह ने शनिवार को 21 थानों में तैनात 75 हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया। इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि यह कदम लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों और उनके कार्यों की समीक्षा के बाद उठाया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों के जनता के प्रति व्यवहार को भी कार्रवाई की वजह माना गया है। इससे पहले एसएसपी ने दो दिन पूर्व कई थाना प्रभारियों, कोतवाली प्रभारी और चौकी इंचार्ज के कार्यक्षेत्र में भी फेरबदल किया था। इसके बाद शनिवार को यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई।