खाना बनाते फटा सिलिंडर, 5 झुलसे

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव के खेड़कीमाजरा में शुक्रवार रात खाना बनाते समय एक छोटा गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में पांच मजदूर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। सभी घायलों को दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। मजदूरों के शरीर 30 से 40 प्रतिशत तक जल चुके हैं।

gurugram small cylinder explodes while cooking 5 laborers burnt referred to delhi aiims

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

खेड़कीमाजरा में शुक्रवार रात खाना बनाने के दौरान अचानक छोटा गैस सिलिंडर फट गया। हादसे में पांच लोग झुलस गए। धमाका इतना जोरदार था कि कमरे में मौजूद किसी भी व्यक्ति को संभलने का मौका नहीं मिला। सभी लोगों को सिविल अस्पताल सेक्टर-10 में लाया गया, जहां से उन्हें दिल्ली स्थित एम्स रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, खेड़कीमाजरा स्थित एक मकान में बिहार के रहने वाले छह लोग किराए पर रहते हैं। शुक्रवार रात 9 बजे पांच मजदूर कमरे मे 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलिंडर पर खाना बना रहे थे। उनका छठा साथी आटा लेने बाहर गया था। अचानक गैस का रिसाव शुरू हो गया। देखते ही देखते सिलिंडर ने आग पकड़ ली और विस्फोट हो गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और ऐम्बुलेंस की मदद से घायलों मनमोहन, चिंटू, विवेक, सद्दाम व अशोक को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मजदूरों का शरीर 30 से 40 प्रतिशत तक जल चुका है।