सीढ़ी लगाकर फरार हो गए दो कैदी, पकड़े गए

नवभारतटाइम्स.कॉम

रेवाड़ी की हाईटेक जेल से दो कैदी सीढ़ी लगाकर फरार हो गए। यह घटना जेल की सुरक्षा पर सवाल उठाती है। दोनों कैदी ऑनलाइन साइबर ठगी के आरोपी थे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों को पकड़ लिया। यह घटना शुक्रवार रात की है।

two prisoners escaped from jail using a ladder caught by police in a few hours

n NBT न्यूज, रेवाड़ी: जिले की हाईटेक जेल से यूपी के दो विचाराधीन कैदी शुक्रवार रात सीढ़ी की मदद से दीवार फांदकर फरार हो गए। इस घटना से जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। शहर से लगभग 6 किलोमीटर दूर फिदेड़ी में जिला जेल का उद्घाटन 6 माह पूर्व ही किया गया था। शुक्रवार रात दो विचारधीन कैदी यूपी के इटावा निवासी जाहिद व फैजान फरार हो गए। दोनों पर ऑनलाइन साइबर ठगी के मामले दर्ज थे। जाहिद को दिसंबर 2025 और फैजान को इसी महीने गिरफ्तार किया गया था।