n NBT न्यूज, मुरादनगर : थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पिछले 4 महीने में 6 शव मिल चुके हैं, जिनकी अभी तक कोई पहचान नहीं हो सकी। बता दें कि, 14 जनवरी को हिसाली रेलवे क्रॉसिंग के पास, 5 मार्च को शोभापुर बंबे, 25 मार्च को पाइपलाइन मार्ग स्थित एक निजी स्कूल के पास एक युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला था। इसके अलावा 26 मार्च को मेरठ रोड स्थित मनौटा गांव के पास एक शव मिला था। 3 अप्रैल को जलालाबाद मोड़ पर एक निजी इंस्टिट्यूट के पास एक शव मिला था। हाल ही में 9 अप्रैल को मेरठ रोड स्थित शराब के ठेके के पास नाले में एक शव मिला था। पिछले 4 महीने में मुरादनगर क्षेत्र में 6 शव मिल चुके हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।





