ग्रेनो में घर व अस्पताल का होगा इंतजाम

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेटर नोएडा में श्रमिकों को आज बड़ी सौगात मिलेगी। यहां 350 बेड का ईएसआई अस्पताल बनेगा। वर्किंग वुमन और पुरुष श्रमिकों के लिए हॉस्टल भी बनाए जाएंगे। पतवाड़ी गांव में सस्ते वन बीएचके और 2 बीएचके फ्लैट बनेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इन घोषणाओं का शुभारंभ करेंगे। यह पहल श्रमिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगी।

hospitals hostels and affordable homes to be built for workers in greater noida

n NBT रिपोर्ट, ग्रेनो : अथॉरिटी श्रमिकों के लिए आज कई सौगात देगी। ग्रेनो वेस्ट में 350 बेड का ईएसआई अस्पताल बनेगा। इसके लिए 7 एकड़ से अधिक जमीन दी जा चुकी है। वर्किंग वुमन और पुरुष श्रमिकों के लिए हॉस्टल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही श्रमिकों के लिए सस्ते घर बनाने की भी घोषणा हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लखनऊ में कार्यक्रम करेंगे। वहीं से यह घोषणाएं की जाएगी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने ईएसआईसी के नाम जमीन की रजिस्ट्री कर दी है। नोएडा इंडस्ट्रियल सेक्टर ईकोटेक में दो और सेक्टर ईकोटेक 1 में एक वुमन हॉस्टल बनेगा। इसके अलावा पुरुष श्रमिक ों के लिए चार हॉस्टल बनाए जाएंगे। सस्ते के लिए पतवाड़ी गांव में 5 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। यहां पर वन बीएचके और 2 BHK फ्लैट बनाए जाएंगे। इनके दाम सस्ते रखे जाएंगे ताकि श्रमिक इन्हें खरीद सकें।