Punjab Sind Banks Profit Increased By 35 Reduction In Npa Became Major Reason
पंजाब एंेड सिंध बैंक का बढ़ा मुनाफा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
पंजाब एंेड सिंध बैंक के लिए अच्छी खबर आई है। जनवरी से मार्च 2026 की तिमाही में बैंक का मुनाफा 35 प्रतिशत बढ़कर 422 करोड़ रुपये हो गया है। यह उछाल डूबे हुए कर्ज में आई कमी के कारण संभव हुआ है। पिछले साल इसी अवधि में बैंक को 313 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
पीटीआई, नई दिल्ली: पंजाब एंड सिंध बैंक ने बताया कि जनवरी-मार्च 2026 की तिमाही (FY26) में उसका शुद्ध मुनाफा 35 फीसदी बढ़कर 422 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक के मुनाफे में इस उछाल की बड़ी वजह डूबे हुए कर्ज (NPA) में आई कमी है। पिछले साल की इसी तिमाही में बैंक को 313 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।