NH-9 पर डिवाइडर फांददूसरी गाड़ी से टकराई कार

नवभारतटाइम्स.कॉम

हापुड़ में नैशनल हाइवे-9 पर गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई। इस भीषण टक्कर में दोनों कारों के चालक घायल हो गए। हादसे के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

NH-9 पर डिवाइडर फांददूसरी गाड़ी से टकराई कार

n NBT न्यूज, हापुड़ : थाना हापुड़ क्षेत्र में नैशनल हाइवे-9 पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर फांदकर सामने से आ रही गाड़ी से जा टकराई। इससे कारों के परखचे उड़ गए और दोनों कारों के ड्राइवर घायल हो गए। घटना से हाइवे पर भीषण जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर ट्रैफिक सामान्य कराया।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मोहल्ला मेघवाला निवासी वसीम गुरुवार को कार से मुरादाबाद की ओर जा रहे थे। वहीं, कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के माता मोहल्ला निवासी मुकेश अपनी कार से हापुड़ से दिल्ली की ओर जा रहे थे। नैशनल हाइवे-9 पर वसीम की कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद डिवाइडर फांदकर कर दूसरी लेन में पहुंच गई। वहां सामने से आ रही मुकेश की कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाइवे पर एक तरफ का यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी प्रभारी प्रदीप पचौरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। सीओ सिटी वरुण मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।