मजदूरों की रिहाई के लिए सपा का प्रदर्शन आज

नवभारतटाइम्स.कॉम

समाजवादी पार्टी आज नोएडा में प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन गिरफ्तार मजदूरों की रिहाई के लिए होगा। इसके साथ ही प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी और प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों के शोषण जैसे मुद्दों पर भी आवाज उठाई जाएगी। सब रजिस्ट्रार ऑफिस को नोएडा शिफ्ट करने की मांग भी की जाएगी।

sps demonstration in noida today for release of laborers and public interest issues

n NBT रिपोर्ट, नोएडा : नोएडा में मजदूर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार श्रमिकों की रिहाई को लेकर मजदूर दिवस यानी एक मई को समाजवादी पार्टी ने प्रदर्शन का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने सेक्टर-19 स्थित सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है। सपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के अनुसार श्रमिकों की रिहाई के साथ प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद करो, सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ाने,प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का शोषण बंद करने के साथ सब रजिस्ट्रार आफिस को नोएडा शिफ्ट करने सहित कई समस्याओं को लेकर यह प्रदर्शन किया जाएगा।