n NBT न्यूज, नोएडा
इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (ICSE) दसवीं और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) का रिजल्ट गुरुवार को जारी कर दिया गया। इसमें 10वीं में आरयव चुग 98.4 फीसदी अंकों के साथ और 12वीं में ऐश्वर्या अरोड़ा 98.8 फीसदी अंकों के साथ टॉपर बने। दोनों स्टूडेंट सेक्टर 135 के द श्रीराम मिलेनियम स्कूल के स्टूडेंट हैं। इस स्कूल का 10वीं का रिजल्ट 88 फीसदी और 12वीं का 90 फीसदी रहा। दसवीं में सानवी अग्रवाल 97.8% अंकों के साथ सेकेंड और रूपांशी अरोड़ा 97.6% के साथ थर्ड नंबर पर रहीं। 12वीं की परीक्षा में नमन सोनपर 98.3% और कृशिव राज गुप्ता 98.3% अंकों के साथ संयुक्त रूप से सेकेंड रहे। नीव दत्ता और हर्ष केडिया 98 फीसदी अंकों के साथ थर्ड नंबर पर रहे।





