मौसम का ताबड़तोड़ यू-टर्नपहले आंधी-बारिश, फिर धूप

नवभारतटाइम्स.कॉम

नोएडा में मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर में तेज धूप के बाद आंधी और बारिश आई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। हवा के कारण अंधेरा छा गया। थोड़ी देर बाद फिर धूप निकली और उमस बढ़ी। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी ऐसा उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है।

weathers u turn in noida after storms and rain strong sunshine returns know what to expect next

n NBT रिपोर्ट, नोएडा

शहर में गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ली। दोपहर तक तेज धूप और गर्मी के बाद मौसम बदला और आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई। तेज हवा के चलते कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद फिर धूप निकल आई और उमस भरी गर्मी महसूस होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी ऐसा ही उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार से तीन मई के बीच मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, जिससे तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इसके बाद चार से छह मई के बीच फिर से मौसम बदल सकता है। इन दिनों आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के बदलते मौसम से दिन में गर्मी और शाम को ठंडक का असर रहेगा।